फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू रोकने के लिए रिवेरा लेगा एनजीओ की मदद

Wed, 06 Nov 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके बचाव के लिए रोटरी यमुनानगर रिवेरा लगातार काम कर रहा है। रोटरी से जुड़े क्लब की चेयरमैन डॉक्टर जतिंद्र चड्ढा ने मंगलवार को रोटेरियन के साथ बैठक की। अब निर्णय लिया गया है कि कुछ एनजीओ को साथ जोड़ा जाएगा। रोट्रेक्टर को भी जोड़ा जाएगा ताकि प्रभावी काम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इसमें सबसे अधिक मदद नगर निगम से चाहिए। उनकी ओर से नियमित सफाई होनी चाहिए, तभी इस बीमारी से बच पाएंगे। इस मौके पर उनके साथ रोटरी क्लब के प्रधान संजीव सेठी, रोटेरियन उमा अग्रवाल, रोटेरियन मनोज पंजेटा, रोटेरियन रितु सेठी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

प्रधान संजीव सेठी ने कहा की स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का सहयोग मिल रहा है। हम उन जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां पर कूड़ा है। वहां पर गमले रखे जा रहे हैं शास्त्री कॉलोनी में इस तरह का प्रयोग कामयाब रहा है। डेंगू से बचने के लिए जागरूकता बैनर बनवा जा रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचना चाहिए। शरीर को जितना हो सके उतना ढकने वाले कपड़े पहनें। लोशन या मच्छर भगाने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें। मच्छरों के पनपने के स्थानों को हटाने के लिए कदम उठाएं। घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। पानी के सभी बर्तनों को ढक कर रखें। हर सप्ताह फूलदानों और गमलों में पानी बदलते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें