यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में महात्मा हंसराज व पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मृति सप्ताह मनाया गया। जनसंचार विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विभाग की 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रा रितू ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल व जनसंचार विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्राध्यापिका सुखजीत कौर व अंकि लोहाट ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएएमसी अंतिम वर्ष की रितू ने पहला, बीएएमसी की द्वितीय वर्ष की शिवी राणा व अंतिम वर्ष की विधि शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। इसी विषय की द्वितीय वर्ष की शीर्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से महात्मा हंसराज व पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी के जीवन पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इससे पहले विद्यार्थियों को दोनों विभूतियों पर आधारित ऑडियो उपलब्ध कराया गया।
ऑडियो हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. विश्वप्रभा ने तैयार किया था। डॉ. खेत्रपाल ने कहा कि महात्मा हंसराज व पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी ने शिक्षा के प्रचार प्रसार में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज की बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि के स्वामी और मानवता की सेवा को समर्पित थे। उन्होंने आजीवन निस्वार्थ भाव से बिना वेतन लिए संस्था की सेवा की। उन्होंने छात्राओं को महात्मा हंसराज व पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।