फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताए गए अधिकार

Wed, 20 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्या​​र्थियों को जानकारी देतीं सीजेएम। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भटौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कानूनी जागरूकता शिविर लगाया। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमित्रा कादियान ने बाल विवाह, पोक्सो कानून, शिक्षा का अधिकार, बंधुआ मजदूरी, प्लास्टिक फ्री हरियाणा, विश्व तंबाकू निषेध दिवस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई। पैनल अधिवक्ता पुनीत कुमार व पीएलवी यश गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें