फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए सही कौशल जरूरी : अर्पित नारंग

Tue, 28 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टीआईएमटी में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीआईएमटी) में एमबीए प्रथम एवं अंतिम वर्ष तथा बीबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भर्तीकर्ता की राय : वे गुण जो आपको नौकरी दिलाते हैं विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के लिए जरूरी व्यावसायिक कौशल से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ नारंग स्टाफिंग सॉल्यूशन, मोहाली के संस्थापक अर्पित नारंग के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। सकारात्मक दृष्टिकोण, अनुशासन, प्रभावी संचार कौशल, व्यावसायिक नैतिकता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता ही किसी भी कर्मचारी की सफलता की वास्तविक पहचान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समय की पाबंदी का अभाव, कमजोर संचार कौशल, सीखने की इच्छा में कमी, नकारात्मक सोच, जिम्मेदारी से बचना, ईमानदारी और टीम भावना का अभाव जैसे कारण कई प्रतिभाशाली कर्मचारियों के करियर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जो बदलते कार्य परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढाल सकें और संगठन के विकास में सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन

नारंग ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता, नेतृत्व, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, टीम वर्क और भावनात्मक बुद्धिमत्ता विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और व्यावसायिक प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को रोजगार के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान प्रथम प्रभाव, प्रभावशाली बायोडाटा, शारीरिक भाषा और पेशेवर व्यवहार के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें