जगाधरी। जगाधरी राइस मिल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी कैप्टन मनोज कुमार से मिला। इस दौरान राइस मिलरों ने प्रधान मनीश कांबोज के नेतृत्व में डीसी को ज्ञापन सौंपा। कांबोज ने डीसी को दिए ज्ञापन में कहा कि जिले में सीएमआर का चावल भुगतान के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। कुछ गोदाम स्टेट एजेंसी के पास खाली पड़े हैं। यदि यह गोदाम चावल लगाने के लिए उपलब्ध हो जाएं तो राइस मिलरों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे उन्हें चावल लगाने के लिए जगह मिल जाएगी। संवाद