फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत विंग कमांडर ने पत्नी व सास पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर अमन मेहता ने अपनी पत्नी व पत्नी की मां पर मारपीट करने व रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत एसपी, सीएम विंडो व पुलिस महानिदेशक को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मॉडल कॉलोनी निवासी अमन मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से विंग कमांडर सेवानिवृत है। उसकी शादी श्रुति मेहता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनमें अनबन रहने लगी। जिसके बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। वह अपनी मां के साथ अदालत में पेश हुआ। जहां उसकी पत्नी व उसकी पत्नी की मां अंजू मेहता ने उसे व उसकी मां से गाली-गलौज की।
झगड़े से बचने के लिए वह अपनी बीमार मां को लेकर अपने वकील के कक्ष में चला गया। इसके बाद वह सुनवाई में भाग लेने के लिए अदालत में चला गया। सुनवाई के बाद वह अदालत से बाहर आया। जहां आरोपियों ने उसे रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। आरोपी अंजू मेहता ने अपनी बेटी श्रुति मेहता को उकसाया कि आज इसे जान से खत्म कर दो। तूं इसे पकड़ मैं अपनी रिवाल्वर मंगवाती हूं। इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। जब कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। उसने इसकी शिकायत एसपी को दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक व सीएम विंडो पर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी व पत्नी की मां पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें