फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूट का विरोध करने पर की गई सेवानिवृत्त एसई की हत्या

Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगदीश बंसल। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव जठलाना में हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता (एसई) जगदीश बंसल की हत्या के मामले में लूटपाट का एंगल और मजबूत होता नजर आ रहा है। मृतक के बेटे राकेश बंसल ने आशंका जताई है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनके पिता की हत्या कर दी।
जांच में सामने आया की बदमाशों ने उनके घर में अकेले रहने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घर का सामान बिखरा मिला होने से लूटपाट की संभावना भी सामने आ रही है। राकेश बंसल ने बताया कि घर से करीब 10 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर और कुछ जरूरी दस्तावेज गायब मिले हैं।
विज्ञापन

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वारदात के समय इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। घर में काम करने वाली मेड और पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही अहम सुराग मिल सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे लूटपाट, पुरानी रंजिश या अन्य किसी व्यक्तिगत कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सभी बिंदुओं पर समानांतर जांच की जा रही है। परिजनों से भी घर में रखे कीमती सामान और नकदी की जानकारी ली गई है, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हत्यारोपियों की तलाश में लगीं दो टीमें
रिटायर्ड एसई जगदीश बंसल हत्याकांड के खुलासे के लिए सीआईए-2 और जठलाना थाना पुलिस की दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। दोनों टीमें तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस को जल्द सुराग मिलने की उम्मीद है।
घर आने वालों की जानकारी जुटा रही पुलिस
रिटायर्ड एसई जगदीश बंसल की हत्या के मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से उनकी दिनचर्या, मिलने-जुलने वालों और घर आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच टीम तकनीकी स्तर पर पड़ताल कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नहीं नहीं चेहरे
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में रात के समय दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। अंधेरा होने के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके हैं। फुटेज को तकनीकी माध्यम से स्पष्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही हैं और मृतक की दिनचर्या के साथ घर आने-जाने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें