रादौर। संत रविदास कबड्डी एकेडमी की ओर से रविवार को गांव सागड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी ने किया।
पहला मैच रेतगढ़ व थंबड़ की टीमों के बीच खेला गया। रेतगढ़ ने थंबड़ की टीम को 21-18 के अंतर से हराया। इस अवसर पर हैप्पी ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रतीक रहा है। कब्बडी के खेल में खिलाड़ी मानसिक व शारीरिक व रूप से मजबूत बनता है। युवाओं को खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल मारुपुर, महेंद्र नागल, देव मुंजाल, मास्टर मामचंद आदि मौजूद रहे।