हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की नॉन बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मोबाइल के जरिए आज घोषित किए जाएंगे। अध्यापक एसएमएस और व्हाट्सअप के जरिए बच्चों के परिणाम घोषित करेंगें। अध्यापक महेन्द्र सिंह कलेर ने बताया कि सभी अध्यापकों ने अपनी कक्षाओं के बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं। अध्यापक ग्रुपों के माध्यम से कक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे। डिप्टी डीईओ शिव कुमार ने बताया कि जिले के सभी राजकीय स्कूलों व अन्य स्कूल को नोटिस जारी कर दिए गए है। शुक्रवार को पहली से आठवीं, 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पास करने के शिक्षा विभाग पहले ही घोषणा कर चुकी है।