फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का जल्द करें निपटान : निगमायुक्त

Wed, 11 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय का हर कार्य सुचारू रूप से चले, इसको लेकर नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को विभिन्न शाखाओं की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्याें का जल्द से जल्द निपटान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सबसे पहले निगमायुक्त सिन्हा ने कानूनी शाखा के साथ चर्चा की। उन्होंने शाखा प्रभारी एडीए भाव्य गोयल से उच्च न्यायालय व सिविल कोर्ट में लंबित पड़े केस की जानकारी ली और उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता व संबंधित अधिवक्ता के साथ मिलकर जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने आईटी सेल के कर्मचारियों से उनके कार्याें व विभिन्न पोर्टल पर लंबित फाइलों की जानकारी ली। उन्होंने एक एक कर्मचारी से उसके द्वारा किए जाने वाले कार्याें की जानकारी ली। आईटी सेल कर्मियों द्वारा बताया गया कि सेल में सरल पोर्टल, आस पोर्टल, रेंट पोर्टल, स्टोर पोर्टल, एनडीसी समेत अन्य पोर्टल पर कार्य किया जाता है।
हार्डवेयर से संबंधित सभी कार्य भी आईटी सेल द्वारा किए जाते है। बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज करने, समाधान शिविर से आई शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड करने, प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करने का कार्य विभिन्न कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। निगमायुक्त ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर आने वाले हर शिकायत व लंबित फाइलों का जल्द निपटारा करना सुनिश्चित करें।
आईटी सेल के बाद निगम आयुक्त ने अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें हर बिल व लंबित बिलों की जांच कर जल्द से जल्द पेमेंट करने के निर्देश दिए। पीएमएवाई ब्रांच के टीपीई कमलवीर सिंह व एमआईएस कमलदीप सिंह से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत भरवाए जा रहे स्व घोषणा पत्रों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुल 2008 में से लगभग 1800 पात्रों से स्व घोषणा पत्र भरवाए जा चुके हैं, कुछ पात्र ऐसे है तो प्लाट लेने के इच्छुक नहीं है तो कुछ यहां से जा चुके है।

स्थापना शाखा की बैठक लेकर निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने निगम कार्यालय की हर शाखा के स्टाफ की स्थिति जानी। उन्होंने शाखा अध्यक्ष को निर्देश दिए कि जिन शाखाओं में स्टाफ की कमी है, उनकी सूची तैयार करें। इसके बाद एक लेटर तैयार कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भेज ताकि निगम कार्यालय में स्टाफ की कम न हो।
विज्ञापन



निगमायुक्त सिन्हा ने रैन बसेरों की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, संत निरंकारी भवन के सामने, यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे खोले हैं। जिनमें रुकने वालों के लिए गर्म बिस्तरों और पानी का इंतजाम है। रात के भोजन की व्यवस्था हर मैदान फतेह संस्था द्वारा की जाती है। निगमायुक्त ने उन्हें रैन बसेरों में सर्दी से बचने की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें