करीब एक वर्ष से लापता बेटे का सुराग न लगने पर पिता ने एसपी से गुहार लगाई है। पिता ने शिकायत देकर बेटे की तलाश करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस ने मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उसके बेटे का अभी तक कोई अता पता नहीं लगा है।
गांव जठलाना निवासी मेहर सिंह ने बताया कि गत वर्ष 20 जुलाई का उसका बेटा मोहित बिना बताएं घर से चला गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना जठलाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने इसमें केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसके बेटे का तलाशने का प्रयास नहीं किया। मेहर सिंह ने शिकायत में बताया कि उसे शक है कि उसके बेटे के साथ रहने वाले गांव के ही तीन युवकों को मोहित की जानकारी है। पुलिस ने उन युवकों से भी पूछताछ नहीं की। थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। गांव के जिन युवकों पर शक जताया है पुलिस उनसे दो बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं पूछताछ के लिए युवकों को सीआईए में भी भेजा गया था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब तीसरी बार फिर से उक्त युवकों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।