फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मिली राहत, चार दिन बारिश के आसार

Wed, 18 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में मंगलवार सुबह कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। शरीर पसीने से तरबतर होने से बचा रहा। हालांकि दोपहर के समय उमस की वजह से गर्मी जरूर महसूस हुई, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा काफी राहत मिली।
जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है जो कि आमजन के लिए अच्छी बात है।
विज्ञापन

वरना इस माह में अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। बादल छाने, पहाड़ों व आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश होने से जिले का अधिकतम तापमान तीन दिन में आठ डिग्री तक कम हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। यदि बारिश होती है तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

तापमान कम होने पर पशुओं को भी फायदा

प्रचंड गर्मी का असर केवल जनमानस पर ही नहीं बल्कि पशुओं पर भी पड़ रहा था। गर्मी के कारण दुधारू पशुओं का दूध सूखने लगा था। पशुओं ने दूध देना कम कर दिया था जिससे पशुपालकों को नुकसान हो रहा था। क्योंकि इन दिनों हरे चारे का भी संकट रहता है और दूध भी कम होता है। इसके अलावा गर्मी की वजह से पशु बीमार हो रहे थे। पशुओं में सबसे ज्यादा बुखार की शिकायत देखने को मिल रही थी। अब तापमान में कमी आई है तो पशुओं को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें