फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा दो डिग्री लुढ़कने से मिली राहत

Thu, 02 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में सुबह के समय उमड़ कर आए बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आसपास के कई जिलों में बारिश होने का असर बुधवार को जिले में भी देखने को मिला। इससे तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन में धूप थी, लेकिन अन्य दिनों की तरह चुभने और बेचैन करने वाली नहीं थी। सुबह के समय आसमान में बादल उमड़ आए। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से सोमवार तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।जिले में मंगलवार रात कुछ सेकेंड के लिए छिटपुट बूंदाबांदी हुई। तब लगा कि तेज बारिश हो सकती है। परंतु ऐसा नहीं हुआ। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों व रेहड़ियों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर माह शुरू हो चुका है और गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। रात में बूंदाबांदी होते ही अनाज मंडियों में मजदूरों ने धान की बोरियों व खुले में पड़ी धान को तिरपाल से ढकना शुरू कर दिया। बारिश न होने से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों ने राहत की सांस ली। लगातार खराब हो रहे मौसम ने अब किसानों में बेचैनी पैदा कर दी है। किसानों को समझ नहीं आ रहा कि वह फसल की कटाई करें या न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें