फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने पहुंचे परिजन

Thu, 01 Jun 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। गांव अलाहर में विवाहिता (27) की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजन जठलाना थाना में पहुंचे। इस दौरान कार्रवाई में ढिलाई बरतने के आरोप लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद परिजन रादौर डीएसपी गुरमेल सिंह से मिले। डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गांव भूखड़ी से पहुंचे मृतका के परिजनों में पिता बबली गुरविंद्र, लवीश, ज्ञान सिंह, सोपाल व अशोक व अन्य ने बताया कि साक्षी की शादी छह फरवरी 2017 को अलाहर के सचिन से की थी। इसके बाद से पति व ससुराल पक्ष के लोग साक्षी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि इसी से तंग होकर 27 मई को साक्षी ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकातय देने पर साक्षी के पति सहित अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज हुआ था। अब तक मामले में केवल साक्षी के पति सचिन की ही गिरफ्तारी हुई है। नामजद सास, ससुर व देवर गिरफ्तार नहीं किए गए। इसी का परिजनों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें