पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए माई भारत पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. पायल लांबा, डॉ. हेमंत मिश्रा और डॉ. ज्ञान भूषण ने प्रथम वर्ष के एनएसएस स्वयंसेवकों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को माई भारत मंच से जोड़कर उन्हें युवा विकास, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने स्वयंसेवकों को माई भारत और एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद