कॉलोनी को सैनिटाईज करते संस्था सदस्य व नगर निगम कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी
वार्ड नंबर 6 मोहन नगर कॉलोनी को रिफॉर्मर संस्था ने सैनिटाईज करवाया। संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी वासियों ने उन्हें बताया था कि उनकी कॉलोनी में आज तक सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया गया हैं। जिसके चलते उन्हें अपनी कॉलोनी में कोरोना फैलने का डर हैं। इस पर उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से इस संबंध में बात की और सेंटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया की मदद से इस कॉलोनी को सैनिटाइज करवाया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में 500 से भी ज्यादा दिहाडीदार मजदूर रहते हैं। अब तक उन्हें लग रहा था कि निगम अधिकारी उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। जब उनकी गलियों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया तो कॉलोनी वासियों ने नगर निगम कर्मचारियों का आभार जताया और उनका धन्यवाद किया। मौके पर सुरेंदर, धीरज, विजय, राजेश, शुभम, सुंदर पाल, मनजीत सिंह, हरिराम, योगेश गोयल और निशांत गर्ग उपस्थित रहे।