खारवन रोड स्थित गढ़ी बंजारा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से एक
फैक्टरी के मैनेजर की मौत हो गईस जबकि नेशनल हाईवे नंबर-73 पर गांव
खुंडेवाला मोड़ के पास बाइक की नील गाय से टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो
गई।
सदर जगाधरी पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि खारवन रोड पर
गांव गढ़ी बंजारा के क्षेत्र में महादेव बायो एनर्जी के नाम से एक
प्राइवेट फैक्टरी है। बुधवार को फैक्टरी का मैनेजर कालिंदी कॉलोनी निवासी
जितेंद्र कुमार फैक्टरी के नजदीक एक डंपर को पीछे हटवा रहे थे।
इस दौरान
डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलते समय उसे टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर के टायर जितेंद्र के ऊपर से गुजर गए। इस
कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो
गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा
लिया। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक के
खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा,वहीं दूसरी ओर
नेशनल हाइवे नंबर 73 पर खुंडेवाला गांव के मोड़ के नजदीक बाइक व नील गाय की
टक्कर में गांव परवालो निवासी 29 वर्षीय मांगाराम की मौत हो गई। एएसआई
विपिन कुमार ने बताय कि बुधवार शाम को गांव परवालो निवासी मांगा राम छप्पर
से बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहा था।
जब वह खुंडेवाला गांव के
मोड़ के नजदीक पहुंचा, तो इस दौरान अचानक उसकी बाइक के समक्ष नील गाय आ
गई। इससे पहले मांगाराम अपनी बाइक को संभाल पाता, वह गाय से जा टकराया और
नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की
सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का
जायजा लिया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।