लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्वयं
- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
रादौर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को बाबा धूनी गिरी जी महाराज की 59वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी कमलेश अवस्थी ने सुंदरकांड का पाठ कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर सभी के मंगलमय जीवन, अच्छे व्यापार और व्यवसाय की प्रार्थना की। महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा धूनी गिरी महाराज की महिमा का गुणगान किया। भगत सुनील वर्मा ने बताया कि बाबा धूनी गिरी महाराज क्षेत्र के प्रतिष्ठित संत थे। कार्यक्रम में राजपाल, सचिन कांबोज, श्यामलाल, विक्की, प्रेम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद