फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आरसी फर्जीवाड़ा में एसआईटी ने सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फर्जी आरसी मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने एक फरवरी को धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसआईटी मेंबर एवं सदर एसएचओ जगाधरी सुरेश शर्मा ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी कृष्ण कुमार से फर्जी आरसी, गाड़ियां, कुछ मोहरे, कंप्यूटर व लैपटॉप बरामद किया जाएगा। इसके अलावा फर्जीवाड़े का आरोपी और उसके साथी कैसे अंजाम देते थे। फर्जीवाड़े में आरोपी के साथ कौन कौन शामिल है। फर्जीवाड़े में किस किस की भूमिका रही। इन सब तथ्यों पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सिरसा में 14 जनवरी को सीआईए पुलिस ने जगाधरी में रजिस्टर्ड कुछ गाड़ियां पकड़ी थी। जब इनके नंबरों की जांच की गई तो इनके रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी मिली। तब इस मामले में केस दर्ज कर सिरसा पुलिस ने रोहतक निवासी सुनील चिटकारा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर जगाधरी में पुरानी गाड़ियों की फर्जी आरसी बनाने की राज खुला था। आरोपी चिटकारा ने फर्जीवाड़े में जगाधरी एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी राजेंद्र और अमित के मिले होने की बात कबूली।
सिरसा सीआईए की टीम जगाधरी एसडीएम आफिस में रिकार्ड लेने पहुंची तो एसडीएम दर्शन कुमार ने जांच में पाया कि जिन तीन वाहनों को सिरसा पुलिस ने पकड़ा उनकी फाइलें गुम हैं। वहीं जांच में 16 फाइलों में गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने भी एक एफआईआर सेक्टर 17 थाने में कराई थी। इसमें कर्मचारी अमित, कुनाल, गगनदीप और शुभम पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद बिलासपुर एसडीएम की शिकायत पर भी बिलासपुर कार्यालय में फर्जी आरसी बनाने का मामला उजागर हुआ था। एसडीएम बिलासपुर की शिकायत पर भी अमित के खिलाफ एक फरवरी को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बिलासपुर में 29 वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मिली थी गड़बड़ी
आरोपी अमित पर बिलासपुर में भी 29 वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप था। इस तरह से मामले में तीन केस इस फर्जीवाड़े में दर्ज किए गए। आरोपी अमित ने आठ फरवरी को सिरसा कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसे सिरसा पुलिस ने रिमांड पर लिया था। रिमांड में सिरसा पुलिस ने उससे 25 लाख रुपये की रिकवरी की थी। इसके बाद उसे यमुनानगर एसआईटी ने रिमांड पर लिया था। वहीं जगाधरी एसडीएम आफिस के एमआरसी राजेंद्र कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इसके साथ ही बिलासपुर एसडीएम आफिस के एमआरसी संजीव गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं रोहतक निवासी सुनील चिटकारा को यमुनानगर एसआईटी ने रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पता चला था कि फर्जीवाड़े में सोनीपत निवासी कृष्ण कुमार का भी हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने अब कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें