फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

Mon, 28 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जरुरतमंदों को राशन देते श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्री शिव मंदिर बस स्टैंड जगाधरी के नजदीक जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क मासिक राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से चल रही मानव सेवा के तहत आयोजित किया गया। समिति के प्रधान जितेंद्र गुप्ता, अनिल छाबड़ा, अधिवक्ता केवल कृष्ण सैनी, चुन्नी लाल और जिनेश मंगला सहित अन्य सदस्यों ने श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रधान दिनेश चौहान, सचिव पंकज शर्मा, उपप्रधान गरिमा सिंह खुराना, सीमा कांबोज, धर्मवीर राठी और सुमित मानी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जितेंद्र गांधी ने बताया कि समिति पिछले 29 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क मासिक राशन उपलब्ध करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें