रादौर। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को निक्षय मित्र योजना के तहत मुकंद लाल संस्था की ओर से टीबी मरीजों को राशन वितरित किया गया। डॉ. अजय शर्मा ने सभी मरीजों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने व दवाई समय पर लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि आगामी माह से सभी टीबी मरीजों को राशन हर माह की छह तारीख को दिया जाएगा। एसएमओ डॉ. विजय कुमार ने टीबी मरीजों से उनकी दवाई और स्वास्थ्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निक्षय मित्र योजना के तहत मुकंद लाल संस्था ने 60 टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इस अवसर पर डॉ. दंत चिकित्सक पल्लवी मार्या, नर्सिंग ऑफिसर संगीता, प्रिंस मौजूद रहे। संवाद