फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल में जलभराव से राशन, कंप्यूटर खराब

Tue, 13 Aug 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कोटला मार्ग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तमाम परिसर के अलावा कमरों में भी पानी भरा हुआ है। वहीं कोटला मार्ग पर भी जलभराव होने से बच्चे व स्टॉफ आज स्कूल नहीं पहुंच सके। मजबूरी में सोमवार को अवकाश घोषित करना पड़ गया।
प्रिंसिपल कमलजीत सैनी ने बताया कि नकटी नदी के उफान के कारण स्कूल परिसर व कमरों में शनिवार से ही जलभराव हो गया था। छह-सात कमरों के अलावा लैब व कार्यालय में भी जलभराव होने से वहां रखी स्टेशनरी, कंप्यूटर, लैब का सामान व सोलर सिस्टम खराब हो गया है। मिड-डे मील की रसोई में रखा राशन भी खराब हो गया है। नुकसान का सही आंकलन पानी उतरने के बाद ही हो पाएगा। जिन कमरों से पानी उतर गया है वहां भी रेत जमा होने के अलावा जहरीले जीव व सांप घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पानी उतरने के बाद सफाई करवाने पर ही कक्षाएं शुरु करने पर विचार किया जाएगा। वहीं इसी स्कूल के पास जलापूर्ति विभाग के बूस्टर में भी जलभराव होने से मोटर व स्टार्टर पानी में डूबे हैं। इसके कारण बूस्टर तीन दिन से बंद होने से कस्बा के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। एसडीओ जफर इकबाल ने बताया कि पानी उतरने के बाद ही मोटर व स्टार्टर का निरीक्षण करके बूस्टर को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें