फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाने की दुकान से राशन व नकदी चोरी

विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर दिखाता दुकानदार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर ।कैंप की शिव कॉलोनी में बाबा बालक नाथ मंदिर के पास स्थित एक करियाना स्टोर में बीती रात चोरी हो गई। दुकानदार ने इसकी शिकायत गांधीनगर चौकी में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर, केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक राम आशीष ने बताया कि वह कल रात 9:30 बजे अपनी दुकान बंद कर कर गया था। अल सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारी दुकान पर चोरी हो गई है। चोरी का नाम सुनते ही वह घबरा गया और तुरंत अपनी दुकान पर आया और देखा कि दुकान शटल टूटा हुआ था। दुकान पर चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान से नकदी के साथ साथ राशन का सामान भी गायब था। गांधीनगर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि मौके का मुआयना कर लिया गया है। केस दर्ज करके, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें