जगाधरी शहर पुलिस ने सावनपुरी कॉलोनी से 38 वर्षीय रशियन महिला को बरामद किया है। उसके पास से रशियन का पासपोर्ट बरामद किया गया। पुलिस गुरुवार को उसे रशियन एंबेेसी लेकर गई है ताकि उसकी भाषा को ट्रांसलेट कर पूरा मामला जाना जा सके। हुआ यूं कि बुधवार को एक रशियन महिला सावनपुरी से मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसे पंचकूला के एक गांव का दीपक अच्छी तरह जानता है। इन दोनों की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई और उसी जान पहचान के चलते महिला इंडिया आ गई। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि दीपक ने उसे पंचकूला व अन्य स्थानों पर घुमाया। उसके बाद उसे जगाधरी के सावनपुरी छोड़ दिया। उसके साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ, पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। इस मामले में जगाधरी शहर पुलिस व सीआई-टू स्टाफ भी जांच कर रहा है। पुलिस ने दीपक की भी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक ये रशियन महिला से भाषा के कारण बातचीत में दिक्कत आ रही है। पुलिस को भी उसकी पूरी बात समझ नहीं आ रही। एंबेसी से बयान ट्रांसलेट होने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
एसपी कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि अभी जांच शुरू की है। मामला दर्ज करेंगे। जो भी उचित कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।