संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय विद्यालय जठलाना में चल रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार की छात्रा राशि ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। राशि का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका 100 मीटर दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाचरौन की ज्योति देवी प्रथम, जनता पब्लिक स्कूल की फोरोकली द्वितीय तथा एल्विन तृतीय स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर की महिमा ने पहला, नाचरौन की माफी ने दूसरा और अलाहर की हंसिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 आयु वर्ग में नाचरौन की प्राची प्रथम, डीपीएस स्कूल की सानिया खान द्वितीय तथा रादौर की तन्नु तृतीय रही। बालक वर्ग की अंडर-14 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर के विवान प्रथम, मनवीर द्वितीय तथा नाचरौन के मोहम्मद साहिब तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में रादौर के सुशील प्रथम, अलाहर के आदित्य शर्मा द्वितीय तथा बापा के आवेश तृतीय रहे।
अंडर-19 आयु वर्ग में वंश कांबोज ने पहला, मुकंदलाल स्कूल के अंश राणा ने दूसरा तथा जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में चमरोड़ी की मोसिना प्रथम, जठलाना की चरणजीत द्वितीय तथा दुर्गा तृतीय स्थान पर रही। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार के डीपी रोहित अरोड़ा ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में जीत दर्ज करने वाली राशि अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड का प्रतिनिधित्व करेगी।