फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर बनाओ मुकाबले में राशि प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय

Wed, 30 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एमएलएन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के आत्मनिर्भर भारत प्रकोष्ठ एवं महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की ओर से विकसित भारत-2047 विषय पर क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में राशि ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रिद्धिमा रही। वहीं तीसरा स्थान इकरा हसीब ने प्राप्त किया।
क्विज में हेमंत, दिव्या और अक्षत की टीम ने पहला स्थान पाया। वहीं संदीप, दीपिका और भूमिका की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खुशी, सिमरन और शालू की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, नवाचार और भारत की विकास यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. दीपमाला और डॉ. अमनदीप बत्रा रहीं। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं का समन्वय किया। क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की सात टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों से विकसित भारत-2047, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल इंडिया, हरित विकास, नवाचार और युवा शक्ति जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्रीप्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत-2047 केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और संकल्प से साकार होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। युवा अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। मंच का संचालन अहाना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रवीण खुराना, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वकील सिंह, डॉ. उमंग बरेजा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें