फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांवटा साहिब ले जाकर युवती से किया दुराचार

Fri, 16 Feb 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवक एक युवती को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब ले गया। जहां आरोपी ने एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। दुराचार के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने शिकायत पुलिस को दी महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले वह शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात तेलीपुरा माजरा निवासी विकास के साथ हुई थी। तब आरोपी विकास ने उससे शादी करने की बात कही थी। जिसके बाद आरोपी उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे शादी का झांसा देकर मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी झांसे में आरोपी विकास उसे हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब ले गया था। जहां आरोपी उसके साथ होटल में गलत काम किया। इतना ही न हीं उसके बाद भी आरोपी ने कई बार उससे संबंध बनाए। जब भी वह आरोपी से शादी करने को बात कहती तो वह उसे कुछ दिन बाद शादी करने की बात कहकर टाल देता था। अब तो आरोपी ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी करने की बात कहने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें