फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी से किताब लेने गई छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दस वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 53 साल के व्यक्ति द्वारा बाथरूम में बंद करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची अपने सहपाठी से किताब लेने उसके घर गई थी। जहां सहपाठी के पिता ने बच्ची को किताब लेने के लिए चौबारे पर भेज दिया। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में बच्ची ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके साथ आठवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह उस लड़के से पढ़ाई करने के लिए किताब मांगने गई थी। जब उसने उसके पापा सुरेंद्र से पूछा कि वह कहां पर है, उससे किताब लेनी है तो आरोपी ने कहा कि वह ऊपर चौबारे पर हैं। वह उसको ऊपर चौबारे में देखने गई थी तो आरोपी सुरेंद्र भी उसके पीछे पीछे ऊपर आ गए। आरोपी ने पीछे से आकर उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और वहीं पर बने बाथरूम में ले गए। उसने अंदर से बाथरूम की कुंडी लगाकर बंद कर दिया। आरोपी ने इसके बाद उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह घर पहुंची और सारी बात आकर अपने परिजनों को बताई। बच्ची के परिजन उसको लेकर थाने में आए और बच्चीं के बयान पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव से 10 वर्षीय बच्चीं के बयानों पर गांव के ही 53 वर्षीय सुरेंद्र के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है उसकी धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें