फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुराचार

Tue, 04 Feb 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शहर थाना के अंतर्गत एक कालोनी में मानसिक रूप से विक्षिप्त 19 वर्षीया लड़की के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी वासुदेव कालोनी निवासी अनिल कुमार को काबू कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि रविवार रात को वासुदेव कालोनी निवासी अनिल कुमार 19 वर्षीया विक्षिप्त लड़की को बहला  फुसला कर अपने साथ ले गया। जब परिजनों को लड़की घर में नहीं मिली, तो उसने उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि अनिल कुमार लड़की के साथ दुराचार करने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का  दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें लड़की के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें