क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप नाबालिगा की बड़ी बहन, उसके पति व तीन अन्य युवकों पर लगा है। जिसमें आरोप है कि बड़ी बहन ने पति व उसके दोस्तों से मिलीभगत कर नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर उसकी बड़ी बहन, शालू, संदीप, पवन व एक अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर पड़ोस के गांव के एक युवक से शादी कर ली थी। उसके बाद वह उनकी मर्जी के बिना उनकी गैर हाजिरी में चोरी छिपे उनके घर आती है। 14 जुलाई को वह व उसका पति खाना खाकर काम के लिए घर से बाहर चले गए थे। पीछे से करीब दो बजे उसकी बड़ी बेटी घर आई और उसकी 11 व चार वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। गांव के बाहर पहले से ही तीन युवक कार में खड़े हुए थे। उसकी बड़ी बेटी उक्त कार में उसकी दोनों छोटी बेटियों को अपने साथ लेकर चले गए। 15 जुलाई की दोपहर बड़ी बेटी उक्त लड़कों के साथ मिल दोनों बेटियों को घर के बाहर छोड़ कर चली गई। उसकी 11 वर्षीय बेटी ने बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने दर्द का कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर शालू, संदीप, पवन व एक अन्य मोटे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म में उसकी बड़ी बहन ने उनका साथ दिया। वहीं उसे धमकाया कि अगर यह बात किसी को यह बात बताई तो उसे जान से मार देगें।
जांच अधिकारी एसआई उषा रानी का कहना है कि आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।