छछरौली। क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक गुरविंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की को गांव का ही गुरविंद्र सिंह काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इस दौरान 17 नवंबर को आरोपी उसकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया और उसकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद