फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी बनाने के लिए घर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दोषी करार, आज सुनाएगी कोर्ट सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को रोटी बनाने के लिए अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी छछरौली के एक गांव निवासी राशिद को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में शुक्रवार को सजा सुनाएगी। बता दें एक लड़की ने छछरौली पुलिस को दिसंबर 2017 में शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के पास रहती है। उनके पड़ोस में राशिद रहता है। राशिद की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस दौरान राशिद ने उसे अपने घर पर रोटी पकाने के लिए बुलाया। जब वह उसके घर गई तो उसने उसके साथ गलत काम किया। उसने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने राशिद पर पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा-506 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें