फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के दोषी को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा

Sat, 25 Mar 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट ट्रक कोर्ट ने पड़ोस में रहने वाले सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी बिहार के गांव अभेपुर निवासी गोल्डन को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सदर यमुनानगर थाना एरिया के एक गांव में किराए पर रहने वाली बिहार की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करती है। सुबह चली जाती है और रात को फैक्टरी से काम खत्म कर वापस आती है। उसके पड़ोस में बिहार के गांव अभेपुर निवासी गोल्डन रहता है। पड़ोसी होने के नाते वह उसके घर आता-जाता है।
वहीं रोजाना की तरह 27 जुलाई 2020 को काम पर चली गई थी। जब वह रात को फैक्टरी से आई तो उसकी साल साल की बेटी रो रही थी। बेटी ने पूछने पर बताया कि पड़ोसी गोल्डन ने बाथरूम में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें