13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले पीड़िता के पड़ोसी बसंत कुमार को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने उसे 20 साल की कैद और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया है। बता दें जगाधरी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने जगाधरी पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला बसंत कुमार अपने साथ चाउमीन खिलाने ले गया था। काफी देर तक बेटी घर पर नहीं आई। तलाश करने पर बेटी उसे मिली। बेटी से उसने पूछा तो बताया कि बसंत ने उसके साथ आर्मी ग्राउंड के पास गलत कम किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने 26 नवंबर 2022 को केस दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।