फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे युवक ने नाबालिग से किया रेप, थाने से फरार

विज्ञापन
इसी बुड़िया थाने से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
गुरुग्राम के फिरोजपुर जिरका में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा में जमानत पर आए 32 वर्षीय बाबूराम ने बुड़िया क्षेत्र की 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रातभर हवालात में रहने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस कागजी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपी ने टायलेट करने का बहाना बनाया और थाने में बने शौचालय में गया। इसी दौरान मौका लगते ही वह दीवार फांदकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी राकेश के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। एसएचओ बुड़िया रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें शाम तक आरोपी की तलाश में थी।
विज्ञापन

घटना के 12 घंटे के भीतर में किया था गिरफ्तार
बुड़िया एसएचओ रामकुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक घर में घुसकर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूराम पर पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। आरोपी बाबूराम को पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार रात को वह थाने की हवालात में बंद रहा। सुबह कोर्ट ले जाने के लिए तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसने टॉयलेट जाने की बात कहीं। पुलिसकर्मी राकेेश ने हवालात का ताला खोला और उसे थाने के शौचालय में ले गया। इसके बाद पुलिसकर्मी राकेश अपने किसी अन्य काम में व्यस्त हो गया। तभी आरोपी मौका देख थाने की दीवार फांदकर वहां से फरार हो गया।
थाने में मचा हड़कंप, तलाश करने में पुलिस के छूटे पसीने
आरोपी बाबूराम के थाने से फरार पर बुड़िया थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस के सभी कर्मियों ने आरोपी को पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद बुड़िया एसएचओ रामकुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। घटना से 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का दावा करने वाली पुलिस फरार हुए आरोपी को 12 घंटे में भी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। आरोपी को तलाश करने में पुलिस के पसीने छूट गए, लेकिन आरोपी को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

घर में घुसकर 13 साल की लड़की से किया था दुष्कर्म
एक व्यक्ति ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को करीब 12 बजे उनकी कॉलोनी का ही आरोपी बाबूराम उनके घर में घुस आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी बाबूराम ने उसकी 13 वर्षीय बड़ी लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी बेटी ने यह आपबीती उन्हें बताई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी युवक बाबूराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले वह फरार हो गया। आरोपी पहले से लड़की को जानता था। वह उस पर गलत नजर रखे हुए था।
गिर सकती है लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर गाज
आरोपी के फरार होने के मामले में लापरवाही बरतने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। एसपी डॉ. कुलदीप सिंह ने भी जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने मामले में पुलिसकर्मी राकेश पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी लपेटे में आ सकते हैं।
मर्डर केस में आठ साल की सजा काट कर बेल पर आया था आरोपी
गुरुग्राम के फिरोजपुर जिरका में करीब साढ़े नौ साल पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस केस में आरोपी बाबूराम समेत आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद बाबूराम समेत आठों आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसमें से आरोपी ने आठ साल की सजा जेल में काट ली। कुछ माह पहले ही आरोपी हाईकोर्ट से बेल पर जेल से बाहर आया था।
थाना बुड़िया के एसएचओ रामकुमार ने कहा कि कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी टॉयलेट का बहाना बनाकर थाने से भाग निकला। मामलेे में आरोपी बाबूराम व एक पुलिसकर्मी राकेश पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाबूराम की तलाश की जा रही है। कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, एसपी डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि मामले में जिस भी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी। उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें