फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक जागृति से होगी रामराज्य की स्थापना : सुमान्या

Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में आयोजित सत्संग में उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी सुमान्या भारती ने रामराज्य की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामराज्य की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिक जागृति का होना आवश्यक है। किसी भी राष्ट्र का निर्माण वहां के नागरिकों के चिंतन, चरित्र और आचरण से होता है। जब व्यक्ति का आचरण श्रेष्ठ होगा, तभी आदर्श समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति के अंतर्मन में धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा और मर्यादा के भाव जागृत होंगे, तभी वास्तविक रामराज्य की स्थापना संभव होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें