फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाचरौन में 7 से शुरू होगी रामलीला

Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में रामलीला के आयोजन पर चर्चा करते क्लब के पदा​धिकारी। संस्था
विज्ञापन
रादौर। गांव नाचरौन में ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब की ओर से 14 दिवसीय रामलीला का आयोजन सात अक्तूबर से किया जाएगा। क्लब ने रामलीला की तैयारी के लिए वीरवार को बैठक की। बैठक में प्रधान डॉ. लाभ सिंह ने बताया कि सात अक्तूबर को रामलीला का मुहूर्त किया जाएगा। इसके बाद रामलीला का मंचन 14 दिन तक किया जाएगा। गांव में पिछले करीब 54 वर्षों से क्लब की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करते हैं। रामलीला को लेकर कलाकारों और ग्रामीणों में उत्साह है। इस अवसर पर चंद्रपाल कोच, मुकेश जेलदार, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें