फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रतापनगर पहुंची राम रथ यात्रा किया गया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापनगर। अयोध्या से आए पूजनीय अक्षत को लेकर प्राण प्रतिष्ठा राम रथ यात्रा शिव मंदिर बहादुरपुर पहुंची। यहां से जयकरण विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष की अध्यक्षता में यात्रा आगे चली।
यात्रा में मुख्य रूप से श्रद्धानंद बाबा अजात आश्रम हथिनी कुंड, प्रभन्ना आचार्य ताजेवाला, राम चेतन भूड़कलां, सियाराम शास्त्री बहादुरपुर शिव मंदिर, प्रवीण बटार प्रधान अनाज मंडी प्रताप नगर, नरेश कुमार, संजय कुमार, अशोक मास्टर जयरामपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष जयकर्ण ने बताया कि अयोध्या से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में प्रयोग किए गए अक्षत को सभी मंदिरों में रखा जा रहा है जिनको 1 जनवरी से सभी को वितरित करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होगा उससे पहले महान पंडितों, पुरोहितों, आचार्यों ने मिलकर मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा किया। देश की उन्नति, खुशहाली और विकास के लिए प्राण प्रतिष्ठा में प्रयोग किए गए अक्षत सभी को जनवरी माह में वितरित किए जाएंगे। अयोध्या से आए अक्षत को लेकर सम्पूर्ण भारत में एक यात्रा चल रही है जोकि अक्षत को वितरित करने के लिए एक निश्चित स्थान पर रखवा रहे है ताकि समय आने पर अक्षत के वितरण का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें