ब्रह्मकुमारी भवन में बांधती ब्रह्मकुमारी गीता। प्रवक्ता
रादौर। शहर की शास्त्री कॉलोनी स्थित ब्रह्मकुमारी भवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। भवन में आने वाले लोगों ने ब्रह्मकुमारी गीता दीदी से राखी बंधवाकर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। समाजसेवी संदीप सैनी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी बहनों की राखी में पवित्रता और आध्यात्मिक शक्ति होती है, जो मन को सकारात्मक ऊर्जा देती है। यह त्योहार हमें अपनी बहनों की रक्षा के साथ-साथ समाज में नारी सम्मान को बनाए रखने का संकल्प भी दिलाता है। संवाद