रक्षाबंधन पर बनाए गए चित्रों को दिखाते विद्यार्थी। विद्यालय
यमुनानगर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर अरनौली में शुक्रवार को राखी बनाओ व ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। साथ ही बच्चों ने चित्रकारी भी की। सभी विद्यार्थियों ने वृक्षों को राखी बांधकर रक्षा करने व अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण किया। विद्यालय प्रभारी पूनम कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में रुचिर, मधुर, नायरा, चंचल, दिव्यांशी, सानवी, अवनी, उदित, आरोही ने भाग लिया। एसएमसी अध्यक्ष सपना ने बच्चों को इनाम दिए। संवाद