नवनियुक्त सदस्यों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्वयं
जगाधरी। जिला टैक्स बार एसोसिएशन जगाधरी की बैठक कार्यालय में हुई। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार गोयल को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं, विवेक चौहान को उपप्रधान, पारस वर्मा को सचिव, अंकुश जैन को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा जगदीश वालिया को मीडिया प्रभारी, राजेश वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान अधिवक्ता दिनेश कतियाल रादौर ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। संवाद