एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। संगठन
जगाधरी। सीए एसोसिएशन एनआईआरसी की जिला शाखा की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सीए रजत को शाखा का अध्यक्ष, सीए मधुसूदन को उपाध्यक्ष, सीए अमित शर्मा को सचिव, सीए अभिषेक सैनी को कोषाध्यक्ष और संयम मदान व विनय गोयल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रजत अलग ने कहा कि वे शाखा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान रजत गुप्ता, सुमित चड्ढा, अमित कश्यप, मनिंद्र सिंह, सुरेंद्र कौशल, अनुज जिंदल, अनुपम गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। ससंवाद