फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुल का काम शुरू करने की उठाई मांग

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगली घाट पर पुल के बंद कार्य को सुचारू रूप से चलाने को लेकर व यमुना पार बिजली की सप्लाई करने की मांग उठाई गई है। लोगों ने इसके लिए एसडीएम रादौर अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि किसान यमुना नदी पर बने अस्थाई पुल से होकर अपने खेतों में जाते है। जब भी थोड़ी बरसात होती है, तो अस्थाई पुल टूट जाता है। जिससे यमुना पार खेती करने वाले किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जून 2017 को यमुना नदी पर पुल का शुभारंभ किया गया था।स्थानीय विधायक ने पुल का कार्य 2019 में पूरा होने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यमुना नदी के पुल का कार्य पूरा नहीं हुआ है। निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा न होने से किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पुल का कार्य पिछले महीने पूरी तरह से बंद हो गया है। जिससे यमुनापार ग्रामीणों को रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द निर्माणाधीन पुल का निर्माण किया करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें