फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता दिवस पर किया जागरूक

Sat, 30 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
युवतियों व महिलाओं को जानकारी देतीं मुख्य वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एफपीएआई की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरती नैन ने कहा कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस विषय पर खुलकर बात करना और स्वच्छता अपनाना जरूरी है। अग्रवाल महिला संगठन की ओर से करीब 50 महिलाओं को पैड बांटे गए तथा स्वास्थ्य जांच भी की गई। संस्था की प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा, सदस्य इंदु कपूर ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी शिल्पी बक्शी ने संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें