फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोगों को नशा न करने के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। मंगलवार को आजाद नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्ति सेवाओं व उपचार की जानकारी देना था। उप सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. नवीन और डॉ. प्रत्युष ने नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशे की लत से बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर जोर दिया। यह कार्यक्रम पार्षद किरण के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें लोगों को नशा न करने और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलवाई गई। लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच और लैब टेस्ट भी हुए, जिसमें हीमोग्लोबिन जांच कर सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें