रादौर के मुकंद लाल स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्कूल
रादौर। शहर के मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को धरोहर स्थलों व वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक गतिविधि कराई गई। इसमें छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पीपीटी द्वारा धरोहर स्थलों के महत्व व वन्य जीव संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए शुरू किया गया। विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों व लुप्त प्राय जीवो पर चित्र बनाकर प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रमोद ग्रोवर ने भी विद्यार्थियों को मानव गतिविधियों का ऐतिहासिक धरोहरों व वन्य जीवन पर प्रभाव के बारे में बताया। संवाद