प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते सीटीएम। संस्थान
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की संयोजक डॉ. सविता गर्ग की देखरेख में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 120 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता कराई गई। स्लोगन राइटिंग में अशप्रीत, राशि और नीशू ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में प्रेरणा, भारती और मुस्कान विजेता रहीं। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने कहा कि युवा लोकतंत्र के भविष्य की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। संवाद