सरकारी स्कूल रादौरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते स्वयंसेवक। स्वयं
रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रादौरी में पोषण पखवाड़े संबंधी जागरूकता बारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋतु नरवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण व उससे होने वाली हानियों के बारे विस्तार से बताया। सात ही गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और उन्हें पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर प्रोमिला, डॉ. रिंकू शर्मा, जसबीर कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद