फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नुक्कड़ नाटक से रक्तदान के प्रति किया जागरूक

Tue, 17 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने पहुंचे विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को शहर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने एमएलएन कॉलेज, मेन बाजार और जेएमआईटी कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से इस नेक कार्य में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में कॉलेज के 17 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही यह एक मानवीय और समाजहित का कार्य है। कार्यक्रम का आयोजन रूज मल्होत्रा, संवेदना, पिंकी, पूजा और शिवानी की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ाकर रक्त की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को जेएमआईटी कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों सेरक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें