फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से सड़कों के किनारे भरा पानी, तीन अंक लुढ़का तापमान

Wed, 05 Aug 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बारिश के बीच शहर की जगाधरी वर्कशॉप रोड से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में सोमवार देर रात को हुई जबरदस्त बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। हालांकि इस दौरान जिले के कुछ स्थानों पर ही बारिश हुई। परंतु मंगलवार सुबह जिलेभर में बारिश हुई। सुबह से ही घने काले बादल छाए रहे। बारिश से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
इस दौरान जिले में 26 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश प्रतापनगर में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, अत्याधिक बारिश से पथराला नदी में ज्यादा पानी आ गया, जिससे नदी की पटरी टूट गई। इससे पानी आसपास के खेतों में मार कर गया और सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई।
विज्ञापन

सोमवार रात को व्यासपुर, छछरौली, प्रतापनगर, साढौरा में बारिश हुई। वहीं, अन्य क्षेत्रों में सुबह बारिश हुई। इस दौरान जिले में करीब 26 एमएम बारिश दर्ज की। मंगलवार सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से जहां भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों के किनारे जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई।
बारिश से जिले के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम में आई ठंडक का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला, जहां लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ी।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार तक बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि चार दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है।
विज्ञापन

धान और सब्जी की फसल को होगा फायदा
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि धान और सब्जियों की फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और सिंचाई की जरूरत भी कम होगी। हालांकि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में पानी का अधिक भराव न होने दें और जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें।

बारिश के बीच शहर की जगाधरी वर्कशॉप रोड से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें